Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएई में पहली बार जीती मुंबई, 7 साल बाद KKR ने गंवाया अपना पहला मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 13 में कोलकाता नाइट राइडर्स की नज़रें तीसरी बार आईपीएल का खिताब नाम करने पर हैं. लेकिन इस सीजन में टीम का आगाज बेहद ही खराब तरीके से हुआ है. मुंबई इंडियंस के खिताफ खेले गए पहले मैच केकेआर को 49 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें कहां सुधार करना है.


मुंबई इंडियंस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी पहली जीत हासिल की है। इससे पहले उसने यूएई में 6 मैच खेले थे। सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, केकेआर ने आईपीएल में सात साल बाद अपना पहला मैच गंवाया है। 2013 के बाद यह पहली बार है, जब वह टूर्नामेंट के किसी सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसने 2013 में दिल्ली, 2014 में मुंबई, 2015 में मुंबई, 2016 में दिल्ली, 2017 में गुजरात लॉयंस, 2018 में आरसीबी और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की थी।


इस मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई।



Herald