

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई टीम के महान स्पिनर शेन वार्न आज (13 सितंबर 2020) अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शेन वार्न को महान गेंदबाज का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि उन्होंने महान काम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रचा है। शेन वार्न को सदी की सबसे बेहतरीन गेंद डालने के लिए भी जाना जाता है। इस दिग्गज लेग स्पिनर ने कुल 145 टेस्ट मैच खेले। उनका बेस्ट रहा 71 रन देकर आठ विकेट। एक टेस्ट पारी में उन्होंने 37 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। टेस्ट मैच में 10 बार 10 विकेट या उससे ज्यादा वॉर्न के नाम रहे।

विक्टोरिया में जन्मे शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप जीत में भी अहम योगदान अदा किया हुआ है। वॉर्न ने 1992 में सिडनी के मैदान पर भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। इंग्लैंड में 2006-07 की एशेज सीरीज में उन्होंने अपने करियर का 145वां टेस्ट मैच खेलकर संन्यास की घोषणा कर दी।

इसके अलावा शेन वार्न IPL के आगाज सत्र की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी थे। IPL 2008 के फाइनल में राजस्थान की टीम ने एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया था। उस सत्र में शेन वार्न ने राजस्थान के लिए कुल 15 मैच खेले थे और इन 15 मैचों में उन्होंने 19 विकेट हासिल किए थे। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में राजस्थान को खिताबी जीत मिली थी।
Herald