

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के खेमे के लिए बुरी खबर है। इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर मंगलवार को होने वाले टीम के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। शारजाह में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होने वाले इस मैच से पहले यह खिलाड़ी परिवार के साथ क्वारंटीन है।

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बटलर ने कहा, “मैं क्वारंटाइन में वक्त गुजारने के कारण बदकिस्मती से राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले मैच में अनुपलब्ध रहूंगा। मैं यहां अपने परिवार के साथ हूं। यह सुखद है कि रॉयल्स ने मुझे अपने परिवार को यहां साथ लाने दिया है। यह एक बड़ी मदद है।”

बटलर अपने परिवार के साथ एक अलग विमान से यहां पहुंचे जिस वजह से उन्हें छह दिनों तक पृथकवास में रहना होगा। टीम को पहले से ही हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी महसूस हो रही है जो बीमार पिता की देखभाल के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं। वह टीम से कब जुड़ेंगे इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। राजस्थान को स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी जो अपने पिता के ब्रेन कैंसर का पता चलने के कारण क्राइस्टचर्च में अपने परिवार के साथ हैं। इसके अलावा नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ को मैनचेस्टर में नेट्स अभ्यास के दौरान सिर में चोट लगी थी और वह एकदिवसीय सीरीज खेलने से चूक गए थे। स्मिथ राजस्थान के आईपीएल में होने वाले शुरुआती मैच के लिए भी अनुपलब्ध रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ है
Herald