
विराट कोहली और अनुष्का जनवरी-फरवरी में बच्चे के माता पिता बनने वाले हैं। दोनों ने हाल ही में ये खुशखबरी अपने फँस के साथ शेयर की थी। इस समय विश्व में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं। आज हम आपको विराट की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
विराट कोहली की कुल संपत्ति
विराट कोहली की कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर है यानी कि 372 करोड़ रुपए और उनकी सलाना कमाई कुल 16 मिलियन डॉलर यानी 110 करोड़ रुपए है। कोहली कई ब्रांड के विज्ञापन करते हैं इनमे पेप्सी, सिंथोल, बूस्ट, फास्टट्रैक, रीबॉक, गोदरेज, हेड एंड शोल्डर और नेस्ले इंडिया आदि है।
विराट कोहली का घर
विराट कोहली का देश की राजधानी और उनके गृहनगर में घर है। विराट के लिए यह एक ड्रीम हाउस रहा है क्योंकि उन्होंने अपने घर को शानदार लुक देने के लिए अपने अनुसार शानदार इंटीरियर और एक्सटीरियर शामिल किया है।
विराट कोहली के स्वामित्व में कई अचल संपत्ति हैं। हालांकि, वह दो घरों में रहता है जिनमे से एक दिल्ली में और एक मुंबई में है। मुंबई का घर (एक अपार्टमेंट) बांद्रा में स्थित है। इसे कोहली ने 2012 में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था। इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए अतिरिक्त Rs.5.5 करोड़ की लागत आई है।
विराट कोहली की कारें
विराट कोहली के स्वामित्व वाले कुछ कार ब्रांडों में मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और वोक्सवैगन शामिल हैं। कुछ कारों को व्यक्तिगत रूप से उसके द्वारा खरीदा गया था और कुछ को प्रायोजकों के माध्यम से उपहार में दिया गया था। कोहली की अन्य कारों में रेनॉल्ट डस्टर, ऑडी 8, टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा लिवा आदि है।