

स्पोर्ट्स डेस्क। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता औऱ दिग्गज सेरेना विलियम्स का यूएस ओपन में सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया. सेरेना का घरेलू जमीन पर रिकॉर्ड 24वां खिताब जीतने का सपना टूट गया. सेरेना को सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजरेंका ने 1-6.6-3,603 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई. बेलारूस की अजरेंका अब फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका का सामना करेगी. यह अजरेंका का तीसरा यूएस फाइनल ओपन हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की यूएस ओपन 2020 के महिला वर्ग के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए। पहले सेमीफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिकी जेनिफर ब्रैडी को मात दी तो दूसरे सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका ने सेरेना विलियम्स को धूल चटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले सेट में सेरेना विलियम्स बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रही थी.

सेरेना ने पहले सेट में अजारेंका को कोई मौका नहीं दिया और 6-1 से पहला सेट अपने नाम किया. लेकिन दूसरे सेट में अजारेंका ने शानदार वापसी की और सेरेना को 6-3 से मात दी. तीसरे सेट में भी अजारेंका सेरेना पर भारी रही और 6-3 से सेट जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
Herald