Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंजाब के खिलाफ हार के लिए कोहली ने खुद को माना जिम्मेदार, दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी को लीग के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 97 रन से बड़ी हार मिली। इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने मैच के बीच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि पंजाब की शुरुआत काफी अच्छी रही थी, लेकिन बाद में हमने अच्छी वापसी की। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि ये दिन मेरे लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।

विराट ने केएल राहुल के बारे में कहा कि उन्हें दो-दो जीवनदान देने की वजह से हमें 35-40 रन का अतिरिक्त नुकसान हुआ। अगर हम पंजाब की टीम को 180 तक भी रोक देते तो हमारी टीम पर दूसरी पारी में पहले ही गेंद से दवाब नहीं होता। कोहली ने कहा कि बीच के ओवरों में हमने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी और हमने अच्छी वापसी की। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मेरे लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। केएल (राहुल) को दो जीवनदान देने से हमें 35-40 रन का नुकसान हुआ।

अगर हम उन्हें 180 रन पर रोक लेते तो हम पर पहली गेंद से ही दबाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैदान पर कभी ऐसा हो जाता है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमने एक अच्छा मैच खेला और एक बुरा। अब हमें गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा।युवा जोश फिलिप को खुद से पहले भेजने के बारे में कोहली ने कहा कि उसने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की है और बीबीएल (बिग बैश लीग) में भी ऐसा किया है तो हमने सोचा कि हमें उसकी इसकी काबिलियत का फायदा उठाना चाहिए। हमने सोचा कि हम मध्य ओवरों में खुद को थोड़ी गहराई देंगे। बेंगलोर की टीम अब 28 सितंबर को गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस से मैच खेलेगी।



Herald