

स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीकी में ओलिंपिक से जुड़ी संस्था ने देश के क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) बोर्ड को निलंबित करके देश के क्रिकेट को अपने हाथों में ले लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड में जारी अंदरुनी कलह की वजह से सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को निलंबित करते हुए क्रिकेट के संचालन को अपने नियंत्रण में लिया । हालांकि इस कदम से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है।दक्षिण अफ्रीका की सरकार के इस कदम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों के खिलाफ माना जा रहा है.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड में अंदरुनी कलह जारी थी, जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया है. क्रिक बज्ज वेबसाइट के मुताबिक साउथ अफ्रीकन स्पोर्ट्स एंड ओलंपिक कमेटी ने को लेटर लिखकर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के सीनियर एग्जिक्युटिव्स बोर्ड को हटने के लिए कहा है. साउथ अफ्रीकन स्पोर्ट्स एंड ओलंपिक कमेटी ने पिछले साल क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में फैली गड़बड़ियों में जांच शुरू की थी. जांच सामने आने के बाद ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कदम उठाया गया है.

बता दें कि यह आईसीसी के नियम के खिलाफ है क्योंकि क्रिकेट की यह अंतरराष्ट्रीय संस्था साफतौर पर किसी भी क्रिकेट में किसी भी तरह के सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ है। इस नियम को तोड़ने के खिलाफ आईसीसी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोक लगा सकती है।
Herald