Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी कमजोरी, रोहित शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें

स्पोर्ट्स डेस्क। बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दमदार टीम बनाती है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है. टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा.लंबे-लंबे शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को दमदार टीम बनाती है, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है.


टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठान उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा. कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक की ठोस सलामी जोड़ी के लिए बल्लेबाजी में मुंबई इंडियन्स की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें.


पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे. दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भरी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर है.




Herald