Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहरुख की टीम चौथी बार चैंपियन, प्रीति जिंटा की सेंट लूसिया जॉक्स को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में विजेता का ऐलान हो चुका है। शाहरुख की मालिकाना हक वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने प्रीति जिंटा की सेंट लूसिया जॉक्स को 8 विकेट से हराकर सबसे ज्यादा चौथी बार खिताब पर कब्जा किया है। टीम की खास बात यह है कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी टीम को फाइनल जीतने के बाद एक खास अंदाज़ में बधाई दी. शाहरुख ने ट्वीट कर कहा कि त्रिनबागो नाइट राइडर्स जीत के लिए बधाई.

ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सेंट लूसिया ने 154 रन बनाए थे, जिसे त्रिनिबागो ने 18.1 ओवरों में 2 विकेट पर 157 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। इस तरह त्रिनबागो की टीम चौथी बार CPL का खिताब जीतने में सफल रही। शाहरुख खान की मालिकाना वाली टीम टीकेआर ने सीजन में 12 मुकाबले खेले और सभी जीते। सीपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जबकि किसी टीम ने पूरे सत्र में एक भी मैच नहीं गंवाया है। लेंडल सिमंस को प्लेयर ऑफ द मैच और कायरन पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

CPL के विनर


2013: जमैका तैलवाह
2014: बारबाडोस ट्रिडेंट्स
2015: त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो
2016: जमैका तैलवाह
2017: त्रिनिबागो नाइट राइडर्स
2018: त्रिनिबागो नाइट राइडर्स
2019: बारबाडोस ट्रिडेंट्स



Herald