Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मै फिर से चेन्नै की टीम से जुड़ सकता हूं,फ्रैंचाइजी से कोई मतभेद नहीं -सुरेश रैना

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अचानक हटने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए वापस लौटे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नमेंट के लिए दुबई में फिर से चेन्नै सुपरकिंग्स से जुड़ सकते हैं। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने वाले रैना ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनके और फ्रैंचाइजी के बीच मतभेद हो गया है।

इस फ्रैंचाइजी दल में 13 मामले कोविड-19 पॉजिटिव आए थे जिसमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। रैना के हटने का कारण इसे बताया गया। रैना ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘यह निजी फैसला था और मुझे अपने परिवार के लिए वापस आना पड़ा। घर पर ऐसी चीज थी जिसके तुरंत ही हल निकालने की जरूरत थी। चेन्नै सुपरकिंग्स (सीएसके) भी मेरा परिवार है और माही भाई (धोनी) मेरे लिए बहुत अहम हैं। यह मुश्किल फैसला था।’

उन्होंने कहा, ‘सीएसके और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है। कोई भी 12.5 करोड़ रुपये को पीठ नहीं दिखाएगा और किसी जरूरी कारण के बिना नहीं जाएगा। मैंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन मैं अब भी युवा हूं और आईपीएल में अगले चार-पांच वर्षों तक उनके लिए खेलना चाहता हूं।’

जब उनसे सीएसके साथ उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संकेत दिया कि वह दुबई में टीम से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आइसोलेशन के दौरान ट्रेनिंग कर रहा हूं। हो सकता है कि आप फिर से मुझे वहां कैंप में देखो।’

जब सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी विश्वनाथन से रैना के फ्रैंचाइजी के साथ भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम अपने सभी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा, ‘रैना ने कहा था कि वह सीजन के लिए उपलब्ध नहीं है। हम हमेशा अपने खिलाड़ियों का सहयोग करते हैं। उनके कुछ व्यक्तिगत मुद्दे चल रहे थे। इसलिये जब भी वह फिट हो और तैयार हों, वापस आ सकते हैं। हम ऐसा ही चाहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम कभी भी खिलाड़ी के खिलाफ नहीं हुए हैं। अगले सीजन के लिए कोई परेशानी नहीं है क्योंकि हमने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया है।’

टीम के मालिक एन श्रीनिवासन भी खुश नहीं थे, जब उन्हें टूर्नमेंट से रैना के हटने के बारे में पता चला था। रैना ने कहा कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली उनके लिए पितातुल्य हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है।

The post मै फिर से चेन्नै की टीम से जुड़ सकता हूं,फ्रैंचाइजी से कोई मतभेद नहीं -सुरेश रैना appeared first on Bhavtarini.