Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के खिलाफ रोहित की टीम का पलड़ा है भारी, इतने मुकाबलों में दी है मात !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आज यानि 19 सितंबर को खत्म होने वाला है. लंबे समय से अपने पसंदीदा स्टार को क्रिकेट के मैदान पर देखने को बेताब फैंस का यह इंतजार आईपीएल के साथ खत्म होगा. शनिवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रोहित शर्मा की कप्तानी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक हैं. मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ना सिर्फ तीन बार खिताब कब्जा करने में कामयाब रही है, बल्कि 10 सीजन खेलने वाली इस टीम ने 8 बार फाइनल में जगह बनाई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल के 28 मुकाबले खेले गए हैं. मुंबई इंडियंस ने इनमें से 17 में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ 11 बार ही बाजी लगी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में तो मुंबई इंडियंस ने एक बार भी चेन्नई को जीत दर्ज करने का मौका नहीं दिया. फाइनल में दोनों टीमों के बीच तीन बार टक्कर हुई है जिसमें दो बार मुंबई और एक बार चेन्नई को जीत मिली है.



Herald