

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इस समय यूएई में होना चाहिए था, जहां आइपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से हो रहा है, लेकिन बेन स्टोक्स अभी न्यूजीलैंड में हैं। अपने पिता की तबियत खराब होने की वजह से वे पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच से ही न्यूजीलैंड चले गए थे। 
ऐसे में उनके आइपीएल 2020 में उपलब्ध होने पर सवाल उठे थे, क्योंकि बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बने थे। हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स के लिए आइपीएल 2020 के शुरू होने से पहले खुशखबरी ये आई है कि बेन स्टोक्स ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी भी वे न्यूजीलैंड में हैं।
क्राइस्टचर्च में बेन स्टोक्स ने क्रिकेटिंग एक्शन में लौटने के लिए तैयारी शुरू की है। तूफानी बल्लेबाज बेन स्टोक्स अभी गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। चूंकि, बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए खेलते हैं। ऐसे में कीवी सरजमीं पर उनका प्रैक्टिस करना कठिन था, लेकिन कुछ लोगों की सहयोग से वे वहां प्रैक्टिस कर पा रहे हैं।
Herald