Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डु प्लेसिस के पास ऑरेंज कैप, दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज ने हासिल की पर्पल कैप

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 13 के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से मात दी. दिल्ली कैपिटल्स ने इस शानदार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगातार दूसरी हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है. सीएसके के बल्लेबाज डु प्लेसिस हालांकि ओरेंज कप होल्डर बन गए हैं, जबकि पर्पल कैप दिल्ली के रबाडा के पास है।

डु प्लेसिस ने चेन्नई के लिए तीन मैचों में 173 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ 34 गेंदों पर 43 रन बनाए. हालांकि चेन्नई को इस मैच में 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा. किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल दो मैचों में 153 रनों के साथ दूसरे और उनके टीम साथी मयंक अग्रवाल दो मैचों में 115 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.


गेंदबाजों की सूची में रबाडा दो मैचों में पांच विकेट के साथ टॉप पर हैं. चेन्नई के सैम कुरैन तीन मैचों में पांच विकेट के साथ दूसरे और किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी चार विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.



Herald