Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Bopanna-Shapovalov की जोड़ी इटालियन ओपन से बाहर

रोम।भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी इटालियन ओपन टेनिस के पुरूष युगल क्वार्टर फाइल में फ्रांस के जेरेमी चार्डी और फ़ेब्रिस मार्टिन से हारकर बाहर हो गई।

दोनों को 6 . 4, 5 . 7, 7 . 1० से पराजय का सामना करना पड़ा । बोपन्ना और शापोवालोव ने दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और कोलंबिया के राबर्ट फाराह को मात दी थी । बोपन्ना और शापोवालोव अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी हार गए थे ।(एजेंसी)