Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Corona virus के बढ़ते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द

लंदन। मॉस्को में कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है । पुरूष वर्ग में यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर से और महिला वर्ग में उसके एक सप्ताह बाद शुरू होना था । एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया ।

बयान में कहा गया ,''मॉस्को में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है । मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है । एटीपी का सेंट पीटर्सबगã ओपन हालांकि 12 अक्टूबर से होगा । (एजेंसी)