
नयी दिल्ली। देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए पांच संस्थानों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि इन संस्थानों को 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल समारोह के जरिये यह पुरस्कार दिया जाएगा।
लक्ष्य इंस्टीट््यूट और आर्मी स्पोटर्स इंस्टीट््यूट को उभरते और युवा कौशल की पहचान करने तथा तराशने के वर्ग में यह अवॉर्ड दिया जाएगा। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को कॉरपोरेट सामजिक जिम्मेदारी के तहत खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
खिलाड़यिों को रोजगार देने एवं खेल कल्याण के लिए वायु सेना स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड और विकास के लिए खेल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम) को यह पुरस्कार दिया जाएगा। (एजेंसी)