Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देवदत्त पड्डीकल की शानदार पारी देखना सुखद: Ganguly

नयी दिल्ली।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल की सराहना करते हुए कहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पड्डीकल की शानदार पारी देखना उनके लिए सुखद रहा।

पड्डीकल ने आईपीएल के अपने पदार्पण मुकाबले में 42 गेंदों में आठ चौकों के सहारे 56 रन बनाए और सभी को अपनी बेहतरीन पारी से चौंका दिया। उन्होंने आरोन फिच के साथ मिलकर बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दिलायी।

गांगुली ने ट््वीट कर कहा, ''पड्डीकल की शानदार पारी देखना सुखद रहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उल्लेखनीय है कि घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलने वाले पड्डीकल 2०19-2० सत्र के विजय हजारे ट्राफी और सैयद मुश्ताक ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। पड्डीकल ने 2०18 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था।(एजेंसी)