

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा. IPL-2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. उद्घाटन मैच पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा. दरअसल, उद्घाटन मैच 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा. इस मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगी। आईपीएल के सभी मैच यूएई के तीन शहर दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे. इन तीन शहरों में दुबई सबसे ज्यादा 24 मैचों की मेजबानी करेगा.

वहीं अबु धाबी में 20 मैच खेले जाएंगे. शरजाह में सबसे कम 12 मैच खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने हालांकि प्लेऑफ और फाइनल वेन्यू की घोषणा नहीं की है. उसने कहा है कि वह जल्द ही इन मैचों की तारीखों और मैदानों के नामों का ऐलान करेगा.
बीसीसीआइ ने आइपीएल 2020 का शेड्यूल जारी करते हुए इस बात को स्पष्ट किया है कि 57 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट 10 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इन्हीं मैचों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को कुल 4 मैच दोपहर को 2 बजे (भारत साढ़े 3 बजे) से खेलने होंगे। एसआरएच के अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम को दोपहर के समय 3 मुकाबले खेलने हैं। इतने ही मुकाबलों में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को भिड़ना है।

केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम भी अपने 14 लीग मैचों में से 3 लीग मैच दोपहर को खेलेगी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को अपने 2-2 मुकाबले दोपहर को खेलने होंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक मुकाबला दोपहर को भारतीय समय के अनुसार साढ़े 3 बजे से खेलना है।
Herald