

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 13 (IPL 13) के तहत रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स (KXIP vs RR) के बीच भिड़ंत है. इस मुकाबले में इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) आईपीएल 2020 में अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दरअसल बटलर का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया और वह राजस्थान के दल के साथ जुड़े गए हैं. ऐसे में रविवार को होने वाले इस मैच में पंजाब की टीम की मुसीबतें बढ़ सकती हैं.

पृथकवास नियमों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के पहले मुकाबले से बाहर रहे इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि वह रविवार को टीम के लिए मैदान पर उतरने को लेकर उत्साहित है. बटलर ने मैच से पहले शनिवार को कहा, ‘मैं अपना पहला मैच खेलने को लेकर उत्साहित हूं, खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना अच्छा रहा. टीम के साथ एक सकारात्मक ऊर्जा है इसलिए मैं वास्तव में मैदान में उतरने के लिए उत्सुक हूं.’
उन्होंने शारजाह मैदान में नेट सत्र के बाद कहा, ‘टीम की चारों ओर की ऊर्जा शानदार है. जाहिर है कि पहले मैच के बाद आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. अभ्यास शानदार रहा और हम एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठा रहे है. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक बहुत प्रतिस्पर्धी मैच की उम्मीद है.’
Herald