

स्पोर्ट्स डेस्क। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल 2020 (इंडियन प्रीमियर लीग) का लुत्फ ले ही हैं। सोमवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांच से भरे मैच में मुंबई इंडियन्स को सुपर ओवर में हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच हुआ मुकाबला काफी दिलचस्प और रोमांच से भरपूर था. हालांकि, आखिरकार आरसीबी ने सुपर ओवर में जीत अपने नाम कर ली.

विराट कोहली की इस जीत से अनुष्का शर्मा फूले नहीं समा रही हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किया। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली की टीम की जीत के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक प्रेग्नेंट लेडी के लिए यह बहुत ही रोमांचक खेल रहा। वाह क्या टीम है। अनुष्का शर्मा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Herald