

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-2020 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसका आगाज 19 सितंबर से यूएई में होना है। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। इस बीच टीमें और खिलाड़ी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की एक पोस्ट पर राजस्थान रॉयल्स ने लोगो को लेकर उन्हें ट्रोल किया, जिसका आरसीबी ने करारा जवाब भी दिया।

दरअसल आरसीबी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उसने अपने फैन्स से पूछा कि वो किस टीम के खिलाफ आरसीबी के मैच का सबसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में आरसीबी के खिलाफ सभी मैचों के लिए अलग-अलग टीमों के लोगो दिखाए गए थे। राजस्थान रॉयल्स का लोगो गोल्डन कलर का है, जबकि आरसीबी के वीडियो में ब्लू लोगो नजर आ रहा है।
With the schedule for the Dream11 IPL announced, which fixture are you most looking forward to, 12th Man Army? ????????#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers pic.twitter.com/uTPe34F4yN
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 7, 2020
राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को ट्रोल करते हुए एक ट्वीट किया, लेकिन आरसीबी की ओर से बिना देरी के ऐसा जवाब आया कि राजस्थान रॉयल्स की बोलती बंद हो गई। आरसीबी ने जो लोगो वीडियो में इस्तेमाल किया है, वही लोगो प्रैक्टिस के दौरान संजू सैमसन के हेलमेट पर बना नजर आया, जिसकी फोटो शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा, 'तो क्या आपके मुताबिक यह लोगो गलत है?
Herald