
राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) सीजन से पहले दूसरे साल के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया।
इस तरह से वह फ्रेंचाइजी के 'ब्रांड दूत' की भूमिका के अलावा यह पद भी संभालेंगे। वॉर्न 2008 में फ्रेंचाइजी के शुरू होने के समय से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं।
टीम मेंटोर के तौर पर वॉर्न मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ काम करेंगे। ये देानों 2003-07 तक विक्टोरिया टीम के साथी भी रहे। वार्न ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''अपनी दोहरी भूमिका के बारे में कहूं तो रॉयल्स के साथ होना हमेशा अच्छा अहसास है, मेरी टीम, मेरा परिवार। जिस फ्रेंचाइजी को मैं इतना प्यार करता हूं, उसके सभी स्तर पर काम करना रोमांच भरा होगा।"
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड:
आकाश सिंह, अनिरुद्ध जोशी, अंकित राजपूत, अनुज रावत, एंड्रयू टाय, बेन स्टोक्स, डेविड मिलर, कार्तिक त्यागी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंडे, ओसाने थॉमस, राहुल तेवतिया, रियान पारिया , रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), टॉम कुरेन, वरुण आरोन, यशस्वी जायसवाल।