Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 :गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली की कप्तानी के बीच का अंतर बताया है। कोहली को शुरुआती दिनों से खेलते देखने वाले गंभीर ने उनको इस आईपीएल में टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करने की सलाह दी है।स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर गंभीर ने कहा, "जो विराट कोहली ने कहा, जब आप अपनी टीम से एक कप्तान के तौर पर खुश होते हैं तो आपने पहले से ही योजना बना ली होती है कि कौन से प्लेइंग इलेवन के साथ आप खेलने वाले हैं।

अगर आप संतुष्ट हैं तो शांत भाव भी साथ ही आता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आपको पूरे टूर्नामेंट के दौरान नहीं पता चल पाता कि कौन से प्लेइंग इलेवन के साथ आप खेलने वाले हैं। इसी वजह से आप काफी सारे बदलाव करते रहते हैं। आरसीबी की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपना पहला मैच 21 सितंबर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी.


उन्होंने कहा, " हमने बहुत मेहनत की है. हमारे पास एक अच्छा वर्क एथिक है. वास्तव में ऐसा लगता है कि हम सभी ने इस कड़ी मेहनत वाले वातावरण को खरीदा है. इसका श्रेय विराट को जाता है. वह उदाहरण सेट करते हैं और सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं. आरसीबी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक महीने पहले से ही आईपीएल को लेकर सबकुछ क्लियर हो गया था। बीसीसीआई ने शानदार काम किया है। हम भी आईपीएल खेलने के लिए काफी उत्साहित थे। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं।

Herald