Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स टीम से यह दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के शुरू होने का काउंटडाउन तेजी से नजदीक आता जा रहा है। इसी बीच दुनिया की सबसे पोपुलर क्रिकेट लीग को लेकर अनुमान लगाए जाने शुरू हो गए हैं कि कौन सा खिलाड़ी बेहतर कर सकता है, कौन सी टीम आइपीएल का खिताब जीत सकती है, कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं और आइपीएल 2020 की अंकतालिका लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद कैसी होगी?आईपीएल के पहले सीजन को जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम 2020 के सीजन में काफी कमजोर नजर आ रही है। टीम के पास कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है। हालांकि, स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वो टी20 क्रिकेट में ज्यादा सफल नहीं है। इसी बीच खबर है कि टीम का सबसे महंगा ऑलराउंडर भी आइपीएल के 13वें सीजन से बाहर हो सकता है।

दरअसल आपको बता दे की इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जिनको राजस्थान रॉयल्स ने साढ़े 12 करोड़ रुपये में रिटने किया है, वे शायद आइपीएल का ये सीजन खेलते नजर नहीं आएं। बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही न्यूजीलैंड रवाना हो गए थे, क्योंकि उनके पिता काफी बीमार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और फिर टी20 सीरीज के बाद वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे


अब आइपीएल में भी उनके खेलने पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि फ्रेंचाइजी को अभी भी संदेह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स खेल पाएंगे या नहीं। राजस्थान रॉयल्स को अपना पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।



Herald