Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 : कब-कहां और कैसे देख सकेंगे मुंबई-चेन्नई मैच की लाइव टेलिकास्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट फैंस जिस पल का इंतजार इस साल की शुरुआत से कर रहे थे वो पल अब काफी नजदीक आ गया है। दर्शकों के लिए यह काफी खुशनुमा पल होगा जब आज शनिवार 19 सितम्बर को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में टूर्नामेंट की दो सबसे बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। चेन्नई और मुंबई की टीम का मुकाबला हमेशा कड़ा और कांटे की टक्कर का देखने को मिलता है.

फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कोविड-19 के कारण इस बार IPL का आयोजन यूएई में हो रहा है.इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से भारत के बाहर यूएई में हो रहे आईपीएल का शुभारंभ हो जाएगा। इस बार के आईपीएल के सभी मैच यूएई के तीन शहरों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे।

कब और कहां खेला जाना है मैच?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2020 का पहला मैच शनिवार 19 सितम्बर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?


भारतीय समयानुसार मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 7.00 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख सकेंगे।



Herald