Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: स्टार स्पोर्ट्स ने कई दिग्गज खिलाड़ियों से सज्जित कमेंट्री पैनल की घोषणा की

नयी दिल्ली।ड्रीम11 आईपीएल 2०2० के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री पैनल की घोषणा की है जिसमें दुनिया भर के कुछ बेहतरीन और प्रतिष्ठित क्रिकेट विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। कई पूर्व स्टॉर खिलाड़ियों से सज्जित इस कमेंट्री पैनल में मैचों का आंखों देखा हाल बताने के अलावा दर्शकों को मैचों का विश्लेषण भी दिया जाएगा।

आईपीएल का उद्धघाटन मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में गत विजेता मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिग्स के बीच खेला जाएगा। इस कमेंट्री पैनल में पुरुष और महिला दोनों को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी इसी के साथ कमेंट्री की दुनिया में अपना पर्दापण करेंगे। इस पैनल में कमेंट्री दिग्गज हर्षा भोगले, मार्क निकोलस, साइमन डूल, इयान बिशप और सुनील गावस्कर जैसे विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

माइकल स्लेटर, डैनी मॉरिसन, दीप दासगुप्ता, रोहन गावस्कर, पम्मी एमबींगवा, डेरेन गंगा, एल शिवरामकृष्णन, मुरली कार्तिक, केविन पीटरसन और कुमार संगकारा भी इस पैनल में शामिल किए गए है। महिला कमेंटेटर के तौर पर अंजुम चोपड़ा और लिसा स्थालेकर भी अपना योगदान देंगी।(एजेंसी)