

स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब के पठानकोट जिले में लुटेरों द्वारा हमला किए जाने के कुछ दिन बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के फुफेरे भाई की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस बीच, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मामले की जांच के लिये चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. सुरेश रैना ने निजी कारणों से IPL 2020 छोड़ने का फैसला किया है। पिछले सप्ताह रैना यूएई से भारत लौट आए हैं। सुरेश रैना ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि उनके और सीएसके के बीच कोई विवाद नहीं हुआ है।

रैना ने सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन को लेकर कहा है कि एक बाप अपने बेटे को डांट सकता है। हालांकि, सुरेश रैना ने दैनिक जागरण की तरह एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ये साफ कर दिया है कि वे अपनी पत्नी और बच्चों की चिंता करते हुए भारत लौटे हैं। रैना ने ये भी खुलासा किया है कि वे अभी भी आइपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं। सुरेश रैना ने भारत लौटने के फैसले को लेकर कहा, "यह मेरा निजी फैसला था और मैं अपने परिवार की वजह से वापस आया हूं।

ऐसा कुछ था जिसमें मुझे अपने परिवार के साथ रहना था। सीएसके भी मेरा परिवार है और माही भाई (एमएस धौनी) मेरे लिए सब कुछ हैं। ऐसे में ये कठिन फैसला था, जो मुझे लेना पड़ा। मेरे और सीएसके के बीच कोई विवाद नहीं है। कोई भी बिना किसी ठोस कारण के साढ़े 12 करोड़ रुपये नहीं छोड़ सकता। मैंने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन मैं अभी युवा हूं और 4-5 साल IPL खेल सकता हूं।
Herald