

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 5वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। इस मैदान पर मुंबई अब तक दो मैच खेल चुकी और दोनों में उसे हार ही मिली है। यहां टीम ने इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला था, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से शिकस्त दी थी। इससे पहले 2014 में केकेआर ने ही 41 रन से हराया था। यूएई में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। लोकसभा चुनाव के कारण 2014 में आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में हुए थे। तब मुंबई ने यहां 5 मैच खेले और सभी में उसे हार मिली थी। वहीं, यूएई में केकेआर ने 5 में से 2 मैच जीते और 3 हारे हैं। अबु धाबी में केकेआर ने 3 मुकाबले खेले, जिनमें 2 में जीत और 1 मैच मिली।

मुंबई इंडियंस की नज़रें जहां पहले मैच में सीएसके के खिलाफ मिली हार से उभरने की होंगी, तो वहीं केकेआर अपने सफर का आगाज जीत से करने की कोशिश करेगी. तीसरा खिताब जीतने के इरादे से केकेआर ने इस सीजन में अपने सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्र रसेल को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करवाने के संकेत दिए हैं. लेकिन मुंबई इंडियंस ने रसेल को रोकने के लिए बेहद ही खास प्लान बनाया है. मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने रसेल को अपनी जीत में सबसे बड़ी चुनौती बताया है. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बोल्ट ने कहा, "इस समय रसेल टी20 फॉर्मेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं और यहीं चुनौती छुपी हैं. मैं इसलिए यह खेल खेलता हूं. मैं बड़े खिलाड़ियों से चुनौती लेना चाहता हूं और उनके विकेट लेना चाहता हूं. मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं

डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने पर बोल्ट ने कहा, "यह टी-20 में यह बड़ी चुनौती है. आपको तब गेंदबाजी करनी होती है जब बल्लेबाज सेट हो जाते हैं. डु प्लेसिस उस समय जम चुके थे. जब खिलाड़ी वहां से मार रहा हो तो बचना आसान नहीं रहता. निजी तौर पर मैं अपनी ताकत के ही भरोसे रहता हूं. यार्कर डालने की कोशिश करता हूं.
Herald