Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL के दौरान सट्टेबाजी पर नजर रखेगा स्पोर्टराडार

नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने 19 सितंबर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सट्टेबाजी से जुड़ी अनियमितताओं का पता लगाने के लिये स्पोर्टराडार की सेवायें ली है । कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल भारत से बाहर हो रहा है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार ,'' अनुबंध के तहत आईपीएसल 2०2० के सारे मैचों पर स्पोर्टराडार की इंडीग्रिटी सेवाओं की नजर रहेगी ताकि सट्टेबाजी का पता लगाया जा सके ।

इसमें कहा गया ,'' स्पोर्टराडार बीसीसीआई को जोखिम आकलन भी देगा और इसकी खुफिया तथा जांच सेवाओं का भी जरूरत पड़ने पर बोर्ड इस्तेमाल कर सकेगा । (एजेंसी)