
स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर आईपीएल 2020 से बाहर हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पहले मैच में ही अपना टखना चोटिल कर लेने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की जगह जेसन होल्डर को चुना गया है। वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर जल्द ही यूएई में सनराइजर्स की टीम से जुड़ेगे। सनराइजर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, 'मिचेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं, हम उनके जल्द उबरने की कामना करते हैं। आईपीएल 2020 में जेसन होल्डर उनकी जगह लेंगे।

बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कप्तान डेविड वार्नर ने मार्श को गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा था लेकिन वह महज चार गेंद करने के बाद ही मैदान से बाहर चले गए। उनको फील्डिंग करने के दौरान आरोन फिंच का लगाया एक शॉट टखने पर जा लगा था। चोटिल होने के बाद भी मार्श मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन आउट होकर लंगड़ाते हुए मैदान से जाते पाए गए।

सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी गई। पदाधिकारी के मुताबिक, सर्जरी के कारण सीजन के बचे हुए सभी मैचों से मिशेल मार्श बाहर रहेंगे। उनके स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को टीम में चुना गया है। सनराजर्स हैदराबाद की ओर से किए ट्वीट में कहा गया है, ‘मिशेल मार्श चोट के कारण आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं, हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। जैसन होल्डर उनका स्थान लेंगे।
Herald