Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL कमेंटरी में पर्दापण करेंगे जेपी डुमिनी

नयी दिल्ली।दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2०2० की कमेंटरी की दुनिया में पर्दापण करने जा रहे हैं और ऐसे में अपनी नयी जिम्मेदारी को लेकर वह काफी उत्सुक हैं।

डुमिनी ने स्टार स्पोर्टस के विशेषज्ञों से बातचीत में कहा,''आईपीएल क्रिकेट लीग में शिखर पर देखा जाता रहा है जहां क्रिकेट के सितारों का इस सबसे बड़े मंच पर जमावड़ा होता हैं! मैं आईपीएल के लिए कमेंट्री की दुनिया में अपनी शुरुआत को लेकर काफी रोमांचित हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे अनुभव और खेल की बारीकियों से दर्शकों और प्रशंसकों को मैचों के विश्लेषण करने और खेलों का आनंद लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, ''मैं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किग्स के बीच शुरुआती मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। मुझे यकीन है कि दुनिया भर में सीएसके और धोनी के प्रशंसक उन्हें मैदान पर वापसी करते देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे।(एजेंसी)