Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL की ‘बायो-बबल’ में अपनी अलग दुनिया होगी, बाहर निकलने पर मिलेगी कड़ी सजा

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का शेड्यूल जारी हो चुका है. सभी टीमों ने कमर भी कस ली है. आईपीएल के 13वें सीजन का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा. कोरोना के कारण इस बार यूएई में होने जा रहा आईपीएल खाली स्‍टेडियम में होगा. खिलाड़ी, अधिकारी, सपोर्ट स्‍टाफ सभी अपनी अलग ही दुनिया में भी हैं।


दरअसल सभी टीमें 22 अगस्‍त तक यूएई पहुंच चुकी थी. सभी बायो बबल में ही हैं, जो करीब 80 दिनों के लिए उनकी एक दुनिया है और इस दुनिया से बाहर निकलने पर उन्‍हें सजा भी मिल सकती है। सभी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और मैच ऑफिशियल्स को बायो-सिक्योर इन्वारयर्मेंट (जिसे बायो-बबल भी कहा जा रहा) में रखा गया है। 80 दिन तक इन सभी को इसी में रहना होगा।


'बायो बबल' या जैविक सुरक्षित वातावरण एक ऐसा माहौल या स्थिति को तैयार करना है जहां खिलाड़ियों व टूर्नामेंट से जुड़े लोगों का बाहरी कनेक्शन पूरी तरह टूट जाए. बबल में शामिल हर मेंबर को केवल ग्राउंड और उनके होटल में जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा ये किसी से नहीं मिल सकेंगे। यहां तक की अपने फैन्स, दोस्त और रिश्तेदारों से भी नहीं। आईपीएल के दौरान सभी खिलाड़ियों को इसके नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा. वो टूर्नामेंट के समय तक बाहरी दुनिया से शारीरिक तौर पर पूरी तरह से कट जाएंगे. उन्हें उस जैविक सुरक्षित माहौल से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी. ये एक बुलबुले जैसा होगा जहां टूर्नामेंट खत्म होने तक खिलाड़ियों को काफी संयमित ढंग से रहना हो



Herald