Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना से बचने के लिए IPL में बहुत सख्‍त नियम, जानिए यहां

स्पोर्ट्स डेस्क। आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर से होगा. कोरोना महामारी के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबु धाबी में हो रहा है। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन विदेशी जमीन पर हो रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवम्बर को होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) के बीच होगा, जब शाम सात बजे टॉस होगा और साढ़े सात बजे आईपीएल 13 की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

इस बीच सब कुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहे, इसके लिए पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. खास तौर पर कोरोना वायरस (Corona Virus) से बचने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है. आईपीएल के लिए टीम जब यूएई में मैचों के लिए होटल से स्टेडियम में जाएंगी तो उनके साथ वही लोग होंगे जो टीम होटल के बायो बबल में शामिल होंगे, जिनमें दो वेटर्स शामिल होंगे. हर टीम दो बसों में सफर करेंगी. भारत में टीम एक ही बस में सफर करती थीं. मैच में जो अधिकारी शामिल होंगे वो भी इसी बबल में रहेंगे. यूएई से एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि टीम मैच वाले दिन जब होटल से स्टेडियम के लिए जाएगी तो दो बसों में सिर्फ 17 खिलाड़ी और 12 कोचिंग/सपोर्ट स्टाफ ले जा सकेगी.इसके अलावा दो वेटर्स और दो लॉजिस्टीक से जुड़े लोग. जो लोग टीम होटल में बबल का हिस्सा होंगे वही लोग टीम के साथ सफर कर सकेंगे. आप यहां बस की सिर्फ 50 फीसदी क्षमता की ही उपयोग कर सकते हैं अबू धाबी, दुबई, शारजाह में आईपीएल से जुड़े हर शख्स चाहे वो भारतीय हो या किसी और राष्ट्रीयता का, उन्हें हर छठे दिन कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा. इन लोगों में स्टेडियम स्टाफ, पिच/ग्राउंड स्टाफ और टूर्नामेंट से जुड़े बाकी लोग हैं. यूएई में, खासकर अबू धाबी में कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल्स काफी सख्त हैं और आईपीएल टीमों को भी इनको मानना होगा.



Herald