Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गिल ने KKR को दिलाई आसान जीत, दिग्गजों से ऐसे मिली जमकर तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 8वें मुकाबले में विपक्षी टीम को कम रन पर रोकने और फिर उस छोटे से टारगेट को पाने के लिए बैट और बॉल के बीच जद्दोजहद का रोमांच देखने को मिला। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का सबसे छोटा 143 रन का टारगेट सेट किया था। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 144 बनाते हुए मैच जीत लिया। गिल और इयोन मोर्गन ने चौथे विकेट के लिए 92 रन की अटूट साझेदारी की। गिल 62 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मोर्गन ने 29 गेंद में 42 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंद में नाबाद 70 रन बनाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि पिछले कुछ साल में उन्होंने पावर हिटिंग का काफी अभ्यास किया है और सलामी बल्लेबाज होने के नाते उनका काम टीम को जीत तक ले जाना था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंद में नाबाद 70 रन बनाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि पिछले कुछ साल में उन्होंने पावर हिटिंग का काफी अभ्यास किया है और सलामी बल्लेबाज होने के नाते उनका काम टीम को जीत तक ले जाना था।


अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने वाले शुभमन गिल को इस यादगार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर दिग्गज क्रिकेटरों से खूब तारीफ मिल रही है। आरपी सिंह, केविन पीटरसन, इरफान पठान और संजय मांजरेकर जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने युवा शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है।



Herald