

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का छठा मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स XI पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच 24 सितंबर को खेला जाना है। दोनों टीमें इस सीजन में एक-एक मैच खेल चुकी हैं। राहुल की कप्तानी वाली किंग्स XI पंजाब टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया था। आरसीबी की टीम इस सीजन में काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है और पहली जीत के साथ टीम का मनोबल भी काफी बढ़ा हुआ है। पंजाब को इस सीज़न के अपने पहले मुकाबले में हार मिली थी, ऐसे में वो अब सीज़न में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. वहीं बैंगलोर ने जीत का साथ सीज़न का आगाज़ किया था. ऐसे में बैंगलोर इस मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी.
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन

किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज़ खान, के गौतम, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- आरोन फिंच, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल.
Herald