Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लसिथ मलिंगा हुए बाहर, जानिए MI में कौन है उनका रिप्लेसमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क। 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस को अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी खलेगी। व्यक्तिगत कारणों की वजह से 36 वर्षीय यह पेसर यूएई में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। 122 मैचों में 170 विकेट हासिल करने वाले लसिथ की कमी कप्तान रोहित शर्मा को खलेगी। बुधवार को मलिंगा ने जानकारी दी कि वह इस सीजन में मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैंटिंसन को टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने जेम्स पैटिंसन का स्वागत किया और मलिंगा के टूर्नामेंट के हटने के फैसले का समर्थन किया। जेम्स हमारे लिए बिल्कुल सही खिलाड़ी हैं और उनके जुड़ने से हमारी तेज गेंदबाजी अटैक को बल मिलेगा। खासकर यूएई के इस सीजन में खेलते हुए यहां जिस तरह की स्थिति होगी उसके लिए फिट हैं।

लसिथ मलिंगा ने 2008,2016 और 2018 में मलिंगा आईपीएल में मुंबई के साथ नहीं रहे हैं, हर बार टीम खिताब जीतना तो दूर प्‍लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी है. वहीं मुंबई इंडियंस अब तक साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन रही है, हर बार मलिंगा टीम के साथ थे और शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे. इस बार टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखना दिलचस्‍प होगा.



Herald