Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Neymar समेत पांच खिलाडिय़ों को स्टॉपेज टाइम में लालकार्ड मिला , मार्शेले ने पीएसजी को हराया

पेरिस। नेमार समेत पांच खिलाडिय़ों को स्टॉपेज टाइम में लालकार्ड दिखाया गया जिससे पेरिस सेंट जर्मेन फुटबॉल क्लब को तनावपूर्ण मुकाबले में मार्शेले ने मात दी।

पीएसजी स्टार नेमार को सीधे लालकार्ड मिला जो सेंटर हाफ अलवारो गोंजालेस से भिड़ गए थे।मार्शेले ने यह मैच 1.0 से जीता। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने बाद में अधिकारियों से कहा कि उन पर नस्लवादी टिप्पणी की गई थी।

पिछले नौ साल में मार्शेले के हाथों यह पीएसजी की पहली हार है। (एजेंसी)