Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की 'पूल फोटो' पर वरुण धवन ने लिखा 'Ripped', खिलाड़ी ने पलट कर दिया ये जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. इस साल कोविड 19 की वजह से आईपीएल को इंडिया की बजाए यूएई में शिफ्ट किया गया है. आईपीएल की तैयारियों के लिए सभी टीमें लगभग एक महीने पहले ही यूएई पहुंच गई थीं. यूएई में गर्मी से परेशान खिलाड़ी प्रैक्टिस के बाद स्विमिंग पूल में मस्ती का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. विराट कोहली पूरी ​दुनिया में न सिर्फ अपने बेहतरीन खेल के लिए बल्कि अपनी स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। विराट की आए दिन स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं इन दिनों विराट पिता बनने को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं।

इसी बीच विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं खास बात ये है कि उनकी इस फोटो पर एक्टर वरुण धवन का जबरदस्त रिएक्शन सामने आया है।


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा, 'कल एक अच्छा दिन पूल में।' विराट की इन फोटोज को फैंस लाइक कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर रहे हैं। विराट की इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी कमेंट किया है। उन्होंने उनकी तस्वीर पर आग वाले इमोटिकॉन के साथ 'Ripped' लिखा है। वहीं वरुण के इस कमेंट पर विराट ने जवाब देते हुए लिखा, 'वरुण धवन हाहाहा! आप कैसे हैं सर?'




Herald