Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिशेल मार्श की स्कैन रिपोर्ट UAE में खोई, चोट की गंभीरता को लेकर अंधेरे में क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 13 की शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा था. टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श आरसीबी के खिलाफ मैच में गेंद डालते हुए चोटिल हो गए. टखने में लगी चोट की वजह से मार्श आईपीएल 13 से बाहर हो चुके हैं. मिशेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद बताया है कि उनकी स्कैन रिपोर्ट खो गई हैं.


मार्श ने कहा, ''मुझे नहीं पता मेरी यूएई की स्कैन रिपोर्ट के साथ क्या हुआ.'' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अब तक मार्श की स्कैन रिपोर्ट नहीं मिली है. मार्श ने इस बात को बेहद ही दुखद बताया है. मार्श ने आईपीएल से बाहर होने को भी निराशाजनक बताया.

सनराइजर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खबर की पुष्टि करते हुए कहा था, ''मिशेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द उबरने की कामना करते हैं। आईपीएल 2020 में जेसन होल्डर उनकी जगह लेंगे।" इंग्लैंड से आईपीएल टूर्नामेंट के लिए सीधे यूएई आने के बाद चोटिल मार्श को वापस घर लौटना पड़ा।



Herald