Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल के कमरे में मास्क लगाकर आए लोग, डर गया क्रिकेटर, बोला- 'रुको-रुको...' - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दुनिया भर की टी20 लीग में अपना खास स्थान रखने वाले क्रिस गेल (Chris Gayle) आईपीएल (IPL) के दौरान क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में एक हजार छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. आईपीएल में सर्वाधिक 326 छक्के लगाने वाले गेल ने टी20 क्रिकेट में अब तक 978 छक्के लगाए हैं और इस तरह से उन्हें एक हजार का जादुई आंकड़ा छूने के लिए केवल 22 छक्कों की जरूरत है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होगी. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. 20 सितंबर को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा. पंजाब ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी आईपीएल के लिए दुबई पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर क्रिस गेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गेल के कमरे में अचानक मास्क पहनकर लोग पहुंचे. जिनको देखकर वो हैरान रह गए और सोशल डिस्टेंस को फॉलो करते हुए सामान को कमरे में रखवाया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस गेल कमरे के कोने में बैठे हैं. वहीं कुछ लोग कमरे मं सामान रखने आ गए. देखकर गेल घबरा गए और उनको एक-एक कर कमरे में बुलाकर सामान को रखवाया. जिस तरह वो लोगों को ऑर्डर दे रहे थे. उसको देखकर बाकी खिलाड़ी जोर-जोर से हंस पड़े. क्रिस गेल काफी फनी हरकतें करते हैं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं.



Herald