

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आइपीएल के 13वें सीजन का आगाज 21 सितंबर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। अब तक खिताबी जीत को तरस रही आरसीबी की टीम अपने पुराने प्रदर्शन को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने को बेताब है। टीम के प्लेयर्स जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं तो कप्तान विराट भी खिलाड़ियों की तैयारी से खुश नजर आ रहे हैं। किंग कोहली का फिलहाल एक वीडियो सोशल मीडया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट अपनी आईपीएल (IPL) टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाड़ियों के साथ अनोखे अंदाज में मस्ती-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं.

आईपीएल 13 के लिए अपने प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर अभ्यास कर रही है. इस बीच अभ्यास सत्र के तहत आरसीबी के गेंदबाजी कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फास्ट बॉलर एडम ग्रिफिथ ने टीम के गेंदबाजों के लिए एक बॉलिंग चैलेंज प्रतियोगित रखी, जिसमें टीम के तेज गेंदबाजों को यॉर्कर बॉल की प्रैक्टिस कराई जा रही थी. इसके तहत आरसीबी के कप्तान विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ टीम के तेज गेंदबाजों का हौसला अफजाई करने लगे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अनोखे अंदाज में विराट कोहली कूदते और खुशी मनाते नजर आ रहे हैं. कोहली के साथ युजवेंद्र चहल, एबी डी विलियर्स और तमाम खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो फनी अंदाज में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के फास्ट बॉलर इसरू उड़ाना, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शिवम दुबे और नवदीप सैनी उन्हें चियरअप करने का मौका दे रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो आरसीबी (RCB) ने अपने ऑफिशिलयल ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है.Our bowling coach, Adam Griffith, comes up with a fun and challenging competition to help our bowlers fire in those yorkers.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 13, 2020
Safe to say all our bowlers are sharpshooters! ???? ????#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers pic.twitter.com/Nkjv97aQZc
Herald