Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Video: विकेटकीपिंग ग्लव्स से बैटिंग करते दिखे धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क। 19 सितंबर से यूएई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज होगा. कोविड 19 की वजह से खिलाड़ी पिछले 6 महीनों से मैदान पर नहीं उतरे हैं. इसी बात को देखते हुए सभी टीमें लगभग एक महीने पहले ही यूएई पहुंच गई थी ताकि खिलाड़ी मैदान पर जमकर प्रैक्टिस कर पाएं. इस साथ ही टीम के खिलाड़ी आपस में प्रैक्टिस मैच भी खेल रहे हैं। सीएसके के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर एक प्रैक्टिस मैच खेला। इसका एक मिलाजुला वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक जगह धोनी विकेटकीपिंग ग्लव्स गेंद को हिट करते हुए नजर आए।


आपको बता दे की कर्ण शर्मा उनकी तरफ गेंद फेंक रहे थे और वो कैच करने की जगह विकेटकीपिंग ग्लव्स से गेंद को हिट करते हुए नजर आए। यह वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से स्टीफन फ्लेमिंग और माइक हस्सी की देखरेख में सीएसके के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं।


सीएसके ने 2018 खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2019 में टीम उप-विजेता रही थी। धोनी आईपीएल के आगाज से पहले इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में उनकी मैदान पर वापसी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। प्रैक्टिस मैच के दौरान धोनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।


Herald