Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Video: चहल के शानदार प्रदर्शन के बाद खुशी से उछल पड़ीं मंगेतर धनश्री

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ऐसी फ्रेंचाइजी टीम है, जिसने अपने खिलाड़ियों को परिवार साथ लाने की इजाजत दी है, इसके अलावा बाकी फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी परिवार के बिना ही युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। आरसीबी ने इस सीजन का अपना ओपनिंग मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला और 10 रनों से जीत दर्ज की।


इस जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चहल, जिन्होंने एक ओवर में पूरा मैच पलट डाला। चहल की मंगेतर और मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री ने इसका जश्न एकदम अलग अंदाज में मनाया। इस जश्न का वीडियो उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। जिसे आप इस वीडियो में देख सकते है।


इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए युजवेंद्र ने लिखा, 'बहुत क्यूट माय लव, थैंक यू।' एसआरएच ने टॉस जीता और कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। देवदत्त पडीक्कल और एबी डिविलियर्स की हाफसेंचुरी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए, जवाब में एसआरएच की टीम 19.4 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।



Herald