Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह ने कोहली को बनाया पहला और 100वां शिकार, OUT होने बाद हुए गुस्सा: Video

स्पोर्ट्स डेस्क। जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी के खिलाफ मैच में आईपीएल करियर में 100 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया. बुमराह ने जैसे ही विराट कोहली को अपनी सटीक शॉर्ट गेंद पर कैच आउट कराया वैसे ही आईपीएल (IPL) में करियर में 100 विकेट लेने में सफल हो गए. बुमराह ने आईपीएल करियर में पहला विकेट भी कोहली को आउट करके हासिल किया था.

जसप्रीत बुमराह ने विराट को बाउंसर गेंद पर कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई, कोहली केवल 9 रन ही बना सके. कोहली का कैच सौरव तिवारी ने लिया. तिवारी ड्राइव लगाकर मुश्किल कैच लेकर आरसीबी कप्तान की छोटी पारी समाप्त की. आईपीएल में 100 विकेट के आंकड़े को छूने वाले बुमराह 16वें गेंदबाज बन गए हैं.


आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इस समय लसिथ मलिंगा के नाम है. मलिंगा ने आईपीएल में 170 विकेट अपने नाम कर रखा है. मलिंगा ने 122 मैच में आईपीएल में 170 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इस साल मलिंगा आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन बुमराह अपनी गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का परफॉर्मेंस कर रहे हैं.

Herald