

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 45 वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होगी. जहां रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई की कोशिश अपने दबदबे को बरकरार रखने की होगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स की नजर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने पर है. मुंबई की टीम 10 में से सात जीत के साथ शीर्ष पर कायम है। दूसरी ओर, राजस्थान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा। उसने 11 में से 4 मैच जीते हैं और 7 हारे हैं। टीम 8 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो राजस्थान को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना होगा। गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी महंगे साबित हुए थे, लेकिन उन्हें टीम में रखा जा सकता है। राजस्थान की टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। दूसरी ओर, मुंबई की बात करें तो रोहित शर्मा पिछले मैच में चोट के कारण नहीं खेल सकते थे। वे इस मैच में वापसी कर सकते हैं। अगर रोहित आज खेलते हैं तो सौरभ तिवारी को बाहर बैठना पड़ेगा। इसके अलावा किसी भी बदलाव की संभावना नहीं है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (संभावित):

राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
Herald