Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल ने साबित किया अभी भी वो एक मैच विनर, प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-5 पर आई टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिस गेल जब से पंजाब की टीम में वापस लौटे हैं, किंग्स इलेवन लय में दिख रही है. मंगलवार दिल्ली के खिलाफ भले ही स्कोर बोर्ड ये दिखा रहा है कि निकोलस पूरण की अर्धशतक पारी किंग्स इलेवन की जीत में सबसे अहम साबित हुई है, लेकिन असल में क्रिस गेल की पारी के बदलौत ही इनिंग्स को मोमेंटम मिली थी. गेल ने सिर्फ 13 गेंदों में 29 रनों की शानदार पारी खेली और पंजाब को पहले 6 ओवर के अंदर 60 रनों के आसपास पहुंचा दिया.


इस जीत के साथ पंजाब के पास अब प्‍वाइंट्स टेबल पर कुल आठ अंक हो गए हैं। पंजाब की टीम अब नंबर-5 पर आ गई है। उसके पास राजस्‍थान के बराबर आठ अंक हो गए हैं। पंजाब की बात की जाए तो उसने अपने पिछले ही मुकाबले में डबल सुपर ओवर खेलने के बाद मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज की है. आईपीएल में जितने ज्यादा मैचे खेले जा रहे हैं, पिच उतनी ही स्लो होती जा रही है.


ऐसे में स्ट्रोक खेलना आसान नहीं है और 165 रनों का पीछा करते वक्त पहले 6 ओवर्स में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना अहम होता है. क्रिस गेल जैसे अनुभवी बल्लेबाज को ये बात अच्छे से पता था और यूनिवर्स बॉस ने उसी अंदाज में दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी की.इसके आगे निकोलस पूरण ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को जीत दिलाने में अहम भूमिका जरूर निभाई. उनका साथ दिया ग्लेन मैक्सवेल ने, लेकिन गेल की पारी ने ही दुबई में पंजाब को एक बेहतरीन मोमेंटम दिया.



Herald