Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉटसन और डुप्लेसिस ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में रविवार को दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराकर लगातार हार का क्रम तोड़ा। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई ने यह लक्ष्य 17.4 ओवरों में बिना विकेट खोकर हासिल कर लिया।


चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 87 रन और शेन वॉटसन ने नाबाद 83 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 53 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का मारा। वॉटसनने भी 53 गेंदों का सामना कर 11 चौके और तीन छक्के लगाए। वाटसन और डूप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए आईपीएल की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी हुई जबकि चेन्नई की यह पहले विकेट के लिए श्रेष्ठ साझेदारी है।


इससे पहले माइकल हसी और मुरली विजय ने 2011 में बैंगलोर के खिलाफ 159 रन जोड़े थे। चेन्नई के खिलाफ एकतरफा हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बयान दिया है। इतने सारे मैचों में हार का सामना करना निराशाजनक है। हमें कड़ा प्रयास करते रहना होगा। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, हमें पता है कि हम कहां गलती कर रहे हैं। हम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में नाकाम हो रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि हम सबक सीखेंगे और वापसी करेंगे।



Herald