Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Amit Mishra की जगह दिल्ली की टीम में शामिल हुए प्रवीण

दुबई।दिल्ली कैपिटल्स ने चोट के कारण आईपीएल 13 से बाहर हुए अमित मिश्रा की जगह लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को शेष सत्र के लिए टीम में शामिल किया है। प्रवीण पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। 27 वर्षीय प्रवीण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2०16 में खिलाड़यिों की नीलामी में अपनी टीम में लिया था लेकिन एक भी मैच खेलाए बिना उन्हें दो सत्रों के बाद रिलीज कर दिया था।

आजमगढè में जन्में प्रवीण ने कर्नाटक प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन किया था और 2०15-16 के सत्र में बेलागावी पेंथर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 6.89 इकोनॉमी रेट से आठ विकेट लिए थे। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेले और टी-2० में 19.12 के औसत से 16 विकेट लिए। उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान मिश्रा चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें आईपीएल के शेष सत्र से बाहर होना पड़ा था।(एजेंसी)