Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा की बल्लेबाजी की फैन हुई साक्षी, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अपनी तूफानी पारी से चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई. आखिरी गेंद पर पहुंचे इस मुकाबले में जडेजा ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.


जडेजा की इस पारी ने फैंस को अपना मुरीद कर लिया और इनमें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी शामिल हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर जडेजा की तस्वीर शेयर की. साक्षी धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन की तस्वीर शेयर की जिसमें जडेजा बात करते दिख रहे थे. तस्वीर शेयर करते हुए लिखा साक्षी ने लिखा, बाप रे बाप.

केकेआर के खिलाफ इस मैच में जडेजा ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों मे 31 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए.



Herald