Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट को अलविदा कहा

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उमर गुल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले. 36 साल के स्टार तेज गेंदबाज उमर गुल ने घरेलू टूर्नामेंट नेशनल कप में अपनी टीम बलूचिस्तान की हार के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया.

उमर गुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम का प्रतिनिधित्व करने को गर्व की बात बताया. तूफानी तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैंने क्रिकेट का पूरा आनंद लिया. क्रिकेट की वजह से मैंने कड़ी मेहनत की और मुझे इसका फल भी मिला. इस सफर के दौरान बहुत सारे अच्छे इंसान मिले जिन्होंने किसी ना किसी लेवल पर मेरा साथ दिया, मैं उन सब का शुक्रगुजार हूं.''


पेशावर में जन्में 36 वर्षीय गुल ने 2003 में वनडे में पदार्पण किया। उसी वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2013 में खेला था। गुल ने 47 टेस्ट मैचों में 34.06 की औसत से 163 विकेट लिए। उन्होंने 130 वनडे में 179 विकेट और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 85 विकेट लिए।



Herald